
चार दिसम्बर तक बीएलओ को दें अपना गणना प्रपत्र
Bareily News - जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। मतदाता 4 दिसंबर तक अपने बीएलओ को सही गणना प्रपत्र भरकर देना है। प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है कि वे https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपना विवरण खोजें। बीएलओ से संपर्क करने के लिए कॉल बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में तेजी से चल रहा है। प्रत्येक मतदाता को स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र को सही से भरकर हस्ताक्षर करने के बाद 4 दिसंबर तक अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध कराना है। एसआईआर के लिए लोगों को अपना विवरण खोजने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए प्रशासन लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में हुए पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2003 में तैयार मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का विवरण खोजने के लिए वेब पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाएं, Search Your Name in Last SIR पर क्लिक करें, Search by Elector Details टैब पर जाएं।
ऐसा कर अपने या अपने संबंधी की डिटेल्स आसानी से खोज सकते हैं। यदि वर्ष 2002-2004 की अवधि में मतदाता भारत के किसी अन्य राज्य में रहा हो तो उस राज्य में उस अवधि में संपन्न हुए एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची भी उपर्युक्त वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। उसे वहां से देखा जा सकता है। गणना प्रपत्र को उपर्युक्त वेब पोर्टल पर ही ऑनलाइन भी भरने की सुविधा उपलब्ध है। बुक ए कॉल विद बीएलओ का उठाएं लाभ मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना एपिक नंबर दर्ज कर अपने बीएलओ का नाम व फोन नंबर पता कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से Book a call with your BLO सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने पर आपके क्षेत्र के बीएलओ को यह नोटिफिकेशन जाता है कि आप उससे बात करना चाहते हैं। आपका नाम व मोबाइल नंबर बीएलओ एप पर प्रदर्शित होता है। बीएलओ को 48 घंटे के भीतर मतदाता को कॉल करने का निर्देश है। टेलीफ़ोन हेल्पलाइन की भी है सुविधा मतदाताओं की सुविधा के लिए टेलीफ़ोन हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। जनपद के एसटीडी कोड 0581 के साथ 1950 डायल करने पर घंटी जनपद सम्पर्क केंद्र पर जाती है। केंद्र पर बैठे कर्मचारी मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हैं। बीएलओ के सहयोग की अपील जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतदाताओं से एसआईआर प्रक्रिया में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेने और अपने बीएलओ का सहयोग करने की अपील भी की। नगरीय क्षेत्रों में आम तौर पर बीएलओ स्थानीय कर्मचारी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ-सुपरवाइजर सम्मानित 23दीप201 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में कार्य का मिला पुरस्कार बरेली, मुख्य संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर ) में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर को रविवार को सम्मानित किया गया। भोजीपुरा विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने सुपरवाइजर विपिन पटेल, लाल सिंह, भुवनेन्द्र कुमार, छत्रपाल, सलीम अहमद व बीएलओ सोमपाल, उमेश पाल सिंह, पवन कुमार, धर्मेन्द्र व रफीक अहमद को सम्मानित किया। बिथरी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय सिंह ने सुपरवाईजर सिराज अहमद, अजीत कुमार, उर्मिलेश कुमार, शेर सिंह, मो असलम व बीएलओ विजय सिंह, प्रमोद कुमार गंगवार, निष्ठा गुप्ता, डोरी लाल वर्मा, अंजली वर्मा को सम्मानित किया। शहर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सुपरवाइजर भूपेन्द्र गंगवार, अजय आनन्द, अशोक कुमार गंगवार, प्रदीप कुमार, प्रेमराज व बीएलओ मयंक शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रमिता रानी, नीतू चौधरी, शहाना को सम्मानित किया। कैंट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चन्द्र ने सुपरवाइजर राजेश कुमार कंचन, सौरभ चौहान, संजीव सक्सेना, जितेन्द्र पाल सिंह, अभिषेक आर्य व बीएलओ प्रत्यूश प्रसून उपाध्याय, अटल सक्सेना, नेहा सक्सेना, जितेन्द्र कुमार, प्रियंका उपाध्याय को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त वीआरसी आपरेटर भोजीपुरा ऋषि कुमार व आशीष दीक्षित, बिथरी चैनपुर के शशांक शेखर व मेहराज आलम, बरेली शहर के रमेश कुमार व लकी सक्सेना और बरेली कैन्ट के योगेन्द्र पाल सिंह आजाद व मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




