रविवार को बूथों पर एक बार सुनाई जाएगी ड्राफ्ट सूची
Bareily News - रविवार को बूथों पर मौजूद रहकर फॉर्म भरवाएंगे बीएलओ 13दीप202 - फॉर्म 68 जनवरी को सभी अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और क्षेत्र क

बरेली। एसआईआर के अंतर्गत बिथरी विधानसभा के बीएलओ आदि का प्रशिक्षण जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ। डीएम ने फार्म-6 भरने की प्रक्रिया में गलतियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। सभी बीएलओ को 18 जनवरी रविवार को भी बूथों पर मौजूद रहकर ड्राफ्ट सूची सुनाने का निर्देश दिया गया है। फार्म 6 की गलतियों पर डीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं विवाद हीनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। यदि मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी तो चुनाव के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि 18 जनवरी को सभी अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और क्षेत्र के लोगों में इस बात का प्रचार प्रसार भी करें, जिससे लोग बूथ पर आये।
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश बूथों पर फार्म-6 की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई जा रही है, जिसका मुख्य कारण मतदाताओं की कम उपस्थिति है। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाए। बीएलए को भी बूथ पर बुलाएं बीएलओ डीएम ने निर्देश दिए कि जहां कहीं बीएलए उपस्थित नहीं हो रहे हैं वहां संबंधित बीएलओ उनसे संपर्क कर उन्हें बूथ पर बुलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बी.एल.ओ. ने अभी तक फार्म-6 एवं नोटिस की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की है, वे इसे शीघ्र शुरू करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




