
सही फॉर्म भरने के बाद भी मकान नंबर गलत दर्ज
Bareily News - एसआईआर ड्राफ्ट सूची में मकान नंबर गलत होने से परेशान हो रहे लोग सर्दी सूची देखने के बाद पता चला कि तमाम लोगों के मकान नंबर गलत लिखे हुए हैं। लोगों
बरेली। एसआईआर के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची के सापेक्ष 6 फरवरी तक दावा/आपत्ति दर्ज की जा रही हैं। तमाम मतदाता सूची में मकान नंबर गलत होने से परेशान हैं। एक ही परिवार के लोगों के नाम अलग-अलग मकान नंबर पर दर्ज हैं। अब मतदाता इन्हें सही कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। एसआईआर के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट छह जनवरी को जारी हुआ था। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के अनुसार जनपद बरेली में अब कुल 26,91,067 मतदाता हैं। ड्रॉफ्ट सूची देखने के बाद पता चला कि तमाम लोगों के मकान नंबर गलत लिखे हुए हैं। लोगों का दावा है कि उन्होंने अपना गणना प्रपत्र सही भरकर बीएलओ को दिया था।
उसके बाद भी ड्राफ्ट सूची में गड़बड़ी है। एक ही मकान में आसपास के कई घरों के मतदाताओं के नाम लिख दिए गए हैं। यहां तक की दूसरे मोहल्ले के मतदाताओं के नाम भी लिखे हुए हैं। एक ही परिवार के लोगों के नाम अलग-अलग मकान संख्या में दर्ज कर दिए गए हैं। अब मतदाता परेशान हो रहे हैं। उन्हें मकान नंबर में संशोधन के लिए फॉर्म भरकर देना पड़ रहा है। सर्दी में फॉर्म भरने उमड़ रहे लोग ड्राफ्ट मतदाता सूची आने के बाद सर्दी में फॉर्म भरने के लिए बूथों पर लोग उमड़ रहे हैं। अधिकतर लोग नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म 6 भर रहे हैं। सकते हैं बल्कि नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म 6 भर कर भी जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची से नाम अपमार्जित कराने को फॉर्म 7, मतदाता सूची में विद्यमान नाम आदि की प्रविष्टि को शुद्ध कराये जाने अथवा विद्यमान प्रविष्टि को अन्यत्र स्थानान्तरित कराने को फॉर्म 8 भरे जा रहे हैं। केस 1 तीन नंबर मकान की जगह 33 दर्ज धौंरा टांडा में मकान नंबर तीन में रहने वाले कयूम और उनके बेटे का नाम मकान संख्या 33 में दर्ज हो गया है। कयूम अब फॉर्म भरकर उसको सही करने में जुटे हैं। केस 2 123 नंबर मकान में बाहरी नाम सनराइज एनक्लेव में मकान नंबर 123 में विनीता कुमारी, राम सिंह, जूली सिंह, मीना, वीर विक्रम सिंह, वीरेंद्र, श्वेता आदि बाहरी लोगों के नाम दर्ज हैं। जबकि यह लोग इस घर में नहीं रहते हैं। केस 3 41 नंबर मकान में अतिरिक्त मतदाता धौंरा टांडा कस्बे में मकान संख्या 41 में गृह स्वामी और परिजनों के साथ-साथ भारी संख्या में बाहरी मतदाताओं के नाम भी दर्ज हैं। अब यह लोग अपनी मकान संख्या दुरुस्त करने को दौड़ लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




