
मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन आज, सात लाख नामों पर लटकी तलवार
Bareily News - संशोधित - मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन आज, सात लाख नामों पर लटकी तलवार एसआईआर
बरेली। एसआईआर के तहत जिले की नौ विधानसभाओं की मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को प्रकाशित किया जाएगा। एएसडी वोटर के रुप में दर्ज 714768 मतदाताओं के नाम पर तलवार लटक रही है। पर्याप्त साक्ष्य न आने की स्थिति में अंतिम सूची से इन को बाहर कर दिया जाएगा। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले की नौ विधानसभाओं में 3405820 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जाने थे। चार नवंबर से 26 दिसंबर तक चली प्रक्रिया के बाद 79.01 फीसदी यानि की 3405820 मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज किए गए।
एएसडी वोटर के रुप में 714768 नाम दर्ज हुए। इनमें 1,15270 मृत, 235138 अनुपस्थित, 2,92,178 स्थायी रुप से शिफ्टेड, 60184 पहले से ही पंजीकृत और 11998 अन्य वर्ग में दर्ज किए गए हैं। यह कुल वोटर के 20.99 फीसदी है। अब मंगलवार को ड्राफ्ट पब्लिकेशन होगा। सभी बीएलओ के माध्यम से वोटर इसको देख सकेंगे। 6 फरवरी तक मतदाता इस वोटर लिस्ट के सापेक्ष दावे और आपत्तियां दे सकेंगे। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से कट गया है या एएसडी सूची में डाल दिया गया है तो वह निर्धारित फार्म भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। नो मैपिंग वाले वोटर को जाएंगे नोटिस एसआईआर के दौरान बरेली में 252951 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक नहीं मिला। इन सभी को नोटिस देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। नोटिस की सुनवाई के दौरान इन लोगों को आवश्यक दस्तावेज देने होंगे। आवश्यक दस्तावेज जमा न कर पाने वाले मतदाताओं के नाम भी सूची से बाहर किए जाएंगे। छह फरवरी तक दे सकेंगे दावे और आपत्तियां उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन होगा। ड्राफ्ट पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 27 फरवरी तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। कॉलेजों में बनेगी वोटर रजिस्ट्रेशन को हेल्प डेस्क बरेली। एसआईआर 2026 में नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्वाचन आयोग ने विशेष निर्देश दिया है। इस क्रम में सभी राजकीय/सहायता प्राप्त/ निजी स्नातक और परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए एक कोऑर्डिनेटर और हेल्प डेस्क की स्थापना भी करने का आदेश दिया गया है। प्रत्येक कॉलेज के एक कक्ष को वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिसमें कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके युवाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 6 जनवरी को ड्राफ्ट पब्लिकेशन के दौरान भी जिला मुख्यालय के किसी बड़े कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित करके मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में सदर तहसील में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




