Bareily News: भैंसों को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से रिपोर्ट
Bareily News: सीबीगंज के सराय तल्फी गांव में भैंस चराने को लेकर विवाद के कारण दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष ने चार, जबकि दूसरे ने नौ लोगों को नामजद किया है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें लाठी, डंडे और फायरिंग का सहारा लिया गया।

Bareily News: सीबीगंज के सराय तल्फी गांव में गुरुवार सुबह भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने चार और दूसरे ने नौ लोगों को नामजद किया है। नितिन की ओर से चीपू यादव, पिंटू, भीमसेन और अर्जुन पर रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोप है कि उनका भाई रवि भैंस चराने जा रहा था तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला करके उनके भाई, बहन और दादी को घायल कर दिया। दूसरी ओर से अंकित यादव ने अनूप यादव, सुरजीत, चमन सिंह, रवि और मिलन को नामजद किया है। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंट से हमला किया और फायरिंग की।
उनके माथे पर हसिया से प्रहार करके घायल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


