शाही में पथराव

Mar 04, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - वसावनपुर में जमीन के विवाद में पथराव, छह घायल - पेड़ों के मालिकाना हक को

शाही में पथराव

शाही, संवाददाता। पेड़ों को लेकर शाही के वसावनपुर गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार रात गरमा गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में जमकर पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। गांव के बंटी और ढाकनलाल के बीच खेत में लगे पापुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ों के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

करीब आठ माह पहले बंटी ने पेड़ ठेकेदार को 15 हजार रुपये में बेच दिए थे। ढाकनलाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। हालांकि उस समये क्षेत्र के छुटभइया नेताओं ने मामला दबा दिया था। निस्तारण न होने पर ढाकनलाल पक्ष के लोग मौके की तलाश में थे। बंटी पक्ष का आरोप है कि होली के अवसर पर ढाकनलाल पक्ष के लोगों ने मंगलवार रात करीब दस बजे बंटी के घर के बाहर गाली गलौज किया। विरोध पर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और मारपीट की। इस घटना के करीब दस मिनट बाद दोबारा आकर गाली गलौज करते हुए पथराव करने लगे। पथराव में बंटी उर्फ मुन्ना लाल, रघुवीर, सत्यवीर, रंजीत, चेतराम और रेशमा, जबकि दूसरे पक्ष का मुकेश घायल हो गए। किसी ने पथराव की सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। बंटी की मां पूरन देई ने सोमपाल, मुकेश, भूप किशोर, रंजीत, चेतराम आदि के खिलाफ तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।