Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice File Charges Against Five for Assaulting Women in Faridpur
महिला को निर्वस्त्र कर पीटने में पांच पर मुकदमा

महिला को निर्वस्त्र कर पीटने में पांच पर मुकदमा

संक्षेप:

Bareily News - फरीदपुर में एक गांव में रास्ते को लेकर विवाद में पांच लोगों पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 12, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर। महिलाओं को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के एक गांव के परिवार का पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम दोनों परिवार एक दूसरे के साथ गालीगलौज कर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की दबंगों ने युवती के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर फेंक दिए। निर्वस्त्र हालत में होने के बाद युवती जान बचाकर किसी तरह वहां से भागी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उन्होंने युवती को दबोच कर छेड़खानी करते हुए बेरहमी से पीटा तो परिवार के लोगों ने बचाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर गांव के पुत्तू लाल,महेंद्र,मनोज उर्फ अजीत, जितेश कुमार, रामु उर्फ दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार को लौंगपुर गांव में उपमुख्यमंत्री की ग्राम चौपाल में पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे समझा कर शांत किया।