जहर से युवक की मौत, दो पक्षों में मारपीट, कई पर रिपोर्ट
Bareily News - बारादरी क्षेत्र में एक युवक की जहर खाने से मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान लोग आपस में भिड़ गए। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक दिलीप की स्थिति बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के समय बवाल मच गया।

बारादरी क्षेत्र में एक युवक की जहर खाने से मौत पर गुस्साएं लोग अंतिम संस्कार से पहले आपस में ही भिड़ गये। जमकर मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों पर मारपीट और जान से मारने की रिपोर्ट बदायूं निवासी साहिल ने दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, सम्राट अशोक नगर निवासी शैलेन्द्र के छोटे भाई दिलीप ने सोमवार कोई नशीला पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गये। वहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी अंतिम दर्शन करने को लोग आ गये। वहां मुस्कान के पिता मनोज, माता नीरज, भाई साहिल, बहन वृन्दा, ताऊ अरुण कुमार, जीजा सौरभ समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया।
गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। जिसमें बहनोई राकेश के सिर में चोट आई। पुलिस ने शैलेंद्र की तहरीर पर हमलावर मनोज, साहिल, नीरज आदि के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर जांच कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


