चुनावी रंजिश में युवक पर हमला, छह पर रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक इरफान पर आरोपियों ने हमला किया। प्रधानी चुनाव में दूसरे प्रत्याशी को समर्थन देने के आरोप में इरफान को लाठी-डंडों से पीटा गया और गले में फंदा डालकर धमकाया गया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

चुनावी रंजिश में युवक पर हमला, छह पर रिपोर्ट

मैच खेलकर लौटते समय आरोपियों ने गले में फंदा डालकर खींचा आरोपियों के मुताबिक प्रधानी में वोट न डालने को लेकर धमकायाबरेली, मुख्य संवाददाता। दूसरे प्रत्याशी को प्रधानी का चुनाव लड़ाने की रंजिश में दबंगों ने क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक से मारपीट की। इस मामले में थाना इज्जतनगर में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।इज्जतनगर के गांव भगवानपुर धीमरी निवासी इरफान ने पुलिस को बताया गुरुवार को वह क्रिकेट देखकर लौट रहे थे तो रास्ते में घात लगाकर बैठे तस्लीम, बहादुर, राशिद, शाकिर, गुड्डू और इंतियाज ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा और गले में फंदा डालकर खींचना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उनकी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकाया कि वह उनके कहने पर प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं देते हैं और दूसरे प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।