लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से भाइयों को सड़क पर गिराकर पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फरीदपुर में गंदे पानी के छीटे पड़ने के बाद दबंगों ने भाइयों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 6 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी में कैद मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।

लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से भाइयों को सड़क पर गिराकर पीटा

फरीदपुर, संवाददाता। गंदे पानी के छीटे पड़ने के बाद कहासुनी में दबंगों ने सगे भाइयों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से सड़क पर गिराकर पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 6 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात 25 लोगों के खिलाफ मारपीट,बलवा एवं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी में कैद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शनिवार शाम फरीदपुर के पशु अस्पताल कॉलोनी निवासी शिवदेश्वर नाथ गौड़ बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के सौदान सिंह खड़े थे। इसी दौरान सड़क पर भरे गंदे पानी से उनकी बाइक निकली तो सौदान सिंह के कपड़ों पर छींटे पड़ गए। इस पर सौदान ने गाली गलौज शुरू कर दी। शिवदेश्वर नजरअंदाज कर अपने घर चले गए। आरोप है रात 11:00 बजे सौदान अपने तमाम साथियों को लेकर शिवदेश्वर नाथ के घर पहुंच गए।

घटना का विवरण

घर के बाहर बैठे शिवदेश्वर नाथ और उनके भाई सोमेश्वरनाथ गौड़ पर आरोपियों ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे लहराकर हत्या की धमकी दी। दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी दबंग लोहे की रांडों से उन पर वार करते रहे। दबंगों ने शिवदेश्वर नाथ का मोबाइल और 20000 की नकदी निकाल ली। पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शिवदेश्वरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने सौदान सिंह,अमित सिंह,रिंकू सिंह,सोनू,आकाश एवं हंसराज वह 25 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तनाव किया गया।

Voice of UP

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई

घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना आस-पास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हुई। कुछ ही देर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लाठी डंडे और लोहे की रॉड से दबंग दोनों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरीदपुर में भाइयों पर हमला कब हुआ?
फरीदपुर में भाइयों पर हमला शनिवार रात 11:00 बजे हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।