पुरानी रंजिश में दंपत्ति से की मारपीट
नथपुरा गांव की सरिता पत्नी भूपेंद्र का आरोप है 18 मई की शाम पुरानी रंजिश में सचिन एवं राहुल ने उनके पति भूपेंद्र से गाली गलौच कर लाठी डंडों से बुरी तर

मीरंगज। नथपुरा गांव की सरिता पत्नी भूपेंद्र का आरोप है 18 मई की शाम पुरानी रंजिश में सचिन एवं राहुल ने उनके पति भूपेंद्र से गालीगलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे भूपेंद्र को गुम चोटें लगीं। बचाने पर सरिता से भी मारपीट की गई। जिससे सरिता घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट की दूसरी घटना गांव हल्दी खुर्द की है। हल्दी खुर्द की रुकसाना पत्नी मो. यासीन का आरोप है गांव के सारिफ, आसिफ, साजिद ने उनके घर में घुसकर नाबालिग पुत्र मोहम्मद अनस को मारा पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


