
तीन माह से नहीं मिले प्रमाण पत्र,ब्लाक प्रमुख से शिक़ायत
Bareily News - अलीगंज के मझगवां ब्लॉक कार्यालय में ग्रामीण तीन महीने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दौड़ लगा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने उनकी समस्याएं सुनीं और एसडीएम विदुषी सिंह से बात कर प्रमाण पत्र...
अलीगंज। मझगवां ब्लॉक कार्यालय के तीन माह से चक्कर लगाकर परेशान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से प्रमाण पत्र दिलाने की गुहार लगाई है। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके समक्ष शाहरुख खान, गुलजार, शिवांशी, ज्योति, भारती, दीपांशु, गजराज, पूजा, भारती आदि लोग पहुंचे और शिकायत की कि वह तीन महीने से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। यशवंत सिंह ने एसडीएम आवला विदुषी सिंह से फोन पर बात की और सभी प्रमाण पत्र ब्लॉक कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




