Villagers Struggle for Birth and Death Certificates at Block Office तीन महीने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे ग्रामीण, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsVillagers Struggle for Birth and Death Certificates at Block Office

तीन महीने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे ग्रामीण

Bareily News - अलीगंज के मझगवां ब्लॉक कार्यालय में ग्रामीण तीन महीनों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं। ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने समस्याएं सुनीं और कर्मचारियों से जानकारी ली। पता चला कि 654 प्रमाण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 3 Sep 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
तीन महीने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे ग्रामीण

अलीगंज। मझगवां ब्लॉक कार्यालय के तीन माह से चक्कर लगाकर परेशान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से प्रमाण पत्र दिलाने की गुहार लगाई है। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शाहरुख खान, गुलजार, शिवांशी, ज्योति, भारती, दीपांशु, गजराज, पूजा, भारती आदि ने कहा कि तीन महीने से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे हैं। ब्लॉक कर्मचारी बहाना करके उन्हें टरका देते हैं। ब्लाक प्रमुख ने कर्मचारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि 654 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदन फॉर्म एसडीएम को संस्तुति के लिए भेजे गए हैं, लेकिन वहां से प्रमाण पत्र बनकर नहीं आ पा रहे हैं।

यशवंत सिंह ने एसडीएम से फोन पर बात की और प्रमाण पत्र ब्लॉक कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।