ग्रामीण ने दुर्लभ प्रताति के उल्लू की जान
Mar 03, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - गोरखपुर के गोरा लोकनाथपुर में एक गांववाले ने खंडहर घर में बैठे दुर्लभ उल्लू को बिल्ली के हमले से बचाया। मुन्नालाल ने उल्लू को अपने घर लाकर वन विभाग की टीम को सूचित किया। टीम ने उल्लू को सुरक्षित रूप से ले लिया।

मीरगंज। गोरा लोकनाथपुर में प्राथमिक स्कूल के पास सोमवार की सुबह खंडहर घर में बैठे उल्लू पर बिल्ली हमला कर रही थी। गांव के मुन्नालाल ने उल्लू पर हमला करते देखा तो उसे भगाकर उल्लू की जान बचाई। वे उसको अपने घर ले गए। गांव के मोहित सक्सेना ने बताया उल्लू दुर्लभ प्रजाति का है। उन्होंने डीएफओ को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। मुन्ना लाल ने उल्लू को टीम को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


