ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदंपत्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव सील

दंपत्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव सील

दिल्ली से आए दंपति की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने सील करके गांव को सेनेटाइज करना शुरू किया है। दंपति को 300 बैड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरीदपुर के गांव शिवपुरी के...

दंपत्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव सील
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 20 Jun 2020 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से आए दंपति की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने सील करके गांव को सेनेटाइज करना शुरू किया है। दंपति को 300 बैड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरीदपुर के गांव शिवपुरी के तमाम गांव के लोगों के साथ दंपति दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे थे।

10 जून को दंपति ग्रामीणों के साथ घर लौटे। स्वास्थ्य विभाग में दिल्ली से लौटे मजदूरों के साथ दंपति के सैंपल लिए। शनिवार को दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग में दंपति को बरेली के 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके परिवार वालों को घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया है। प्रशासन ने पूरे गांव की गलियों में बैरिकेडिंग करके गांव को सील कर दिया। ब्लॉक फरीदपुर के कर्मचारियों ने गांव को सैनिटाइज कराने का काम शुरू किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें