एक व्यक्ति के दो आय प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में लेखपाल निलंबित
मीरगंज, संवाददाता। समाधान दिवस में धनेली के ग्रामीण ने लेखपाल पर एक व्यक्ति के दो आय प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की। डीएम ने मा

समाधान दिवस में ग्रामीण ने डीएम से की थी शिकायत एसडीएम ने जांच के बाद लेखपाल पर की कार्रवाईमीरगंज, संवाददाता।समाधान दिवस में धनेली के ग्रामीण ने लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति के दो आय प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए।शनिवार को तहसील में हुए समाधान दिवस में धनेली गांव के ग्रामीण ने गांव के व्यक्ति के दो आय प्रमाण पत्र जारी करने का लेखपाल संजय कुमार पल्था पर आरोप लगाया। आरोप है कि लेखपाल ने तीन माह पूर्व आय प्रमाण पत्र जारी किया। कुछ दिनों बाद उसी व्यक्ति का दूसरा आय प्रमाण पत्र बनवा दिया।
डीएम ने एसडीएम निधि शुक्ला को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।एसडीएम ने जांच के बाद धनेली के लेखपाल संजय कुमार को निलंबित कर दिया। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आय प्रमाण पत्र जारी करने की विसंगतियों के कारण एसडीएम ने लेखपाल के निलंबन की कार्रवाई की है। धनेली का अतिरिक्त चार्ज लेखपाल के पास है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


