गोतस्करों का विहिप के पदाधिकारी पर हमला
Bareily News - आंवला में विहिप कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह ने गोतस्करों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वह अपने खेत से लौटते समय संदिग्ध युवकों को गाय खींचते हुए देखे। विरोध करने पर युवकों ने उसे गालियाँ दीं और अपने रिश्तेदारों को बुलाकर हमला किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

आंवला। विहिप कार्यकर्ता ने गोतस्करों पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नगर के लठैता मोहल्ला के पुष्पेंद्र सिंह विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रमुख हैं। गुरुवार शाम आंवला-बदायूं रोड स्थित अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध युवकों को एक गाय को जबरन खींचकर ले जाते हुए देखा। जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो युवकों ने खुद को एक व्यक्ति रिश्तेदार बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने तुरंत फोन कर अपने रिश्तेदार को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि वह एक दर्जन अज्ञात लोगों को अपने साथ लेकर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर विहिप के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पशु तस्करों पर कार्रवाई की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


