ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपुराने वाहनों का आज ही करा लें पंजीकरण का रिन्यूवल

पुराने वाहनों का आज ही करा लें पंजीकरण का रिन्यूवल

अगर आपका वाहन पंद्रह साल पुराना है, तो आज ही पंजीकरण का पुन: रिन्यूवल करा लें। अगर ऐसा नहीं कराया तो आपका वाहन अवैध घोषित कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हमेशा का निरस्त हो जाएगा। अगर चेकिंग में वाहन...

पुराने वाहनों का आज ही करा लें पंजीकरण का रिन्यूवल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 15 Oct 2018 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

अगर आपका वाहन पंद्रह साल पुराना है, तो आज ही पंजीकरण का पुन: रिन्यूवल करा लें। अगर ऐसा नहीं कराया तो आपका वाहन अवैध घोषित कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हमेशा का निरस्त हो जाएगा। अगर चेकिंग में वाहन पकड़ा गया तो सीज कर पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लेगी। फिर आपको कोर्ट से भी राहत नहीं मिलेगी। 15 अक्टूबर पंजीकरण रिन्यूवल की आखिरी तारीख है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है, बरेली में तिरेपन हजार दो पहिया और आठ हजार आठ सौ निन्यानवे चार पहिया वाहन हैं। जो पंद्रह साल पुराने हैं। इनमें से एक हजार तीन सौ नब्बे लोगों ने ही वाहनों का पुन: रिन्यूवल कराया है। परिवहन विभाग की ओर से कई बार वाहन स्वामियों को सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद भी वाहन स्वामी अनजान हैं। आज 15 अक्टूबर को पंजीकरण रिन्यूवल की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। अगर वाहन पंजीकरण का रिन्यूवल नहीं कराया तो अवैध माना जाएगा। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह का कहना है, बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनका पंजीकरण रिन्यूवल होना है। आफिस समय में आज ही रिन्यूवल कराएं। जिन वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं हैं। उनका फिटनेस प्रमाण पत्र भी बनवा लें। अन्यथा फिर वाहन स्वामी से प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपए की पैनाल्टी वसूली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें