Bareily News: शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी
Bareily News: शरारती तत्वों ने भिलईया गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। घटना के बाद वहां बसपा से जुड़े लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ म
Bareily News: बहेड़ी। शरारती तत्वों ने भिलइया गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। घटना के बाद वहां बसपा से जुड़े लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। घटना सोमवार की रात किसी समय की बताई जाती है। गांव मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में लगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा का चश्मा और दाहिना हाथ खंडित कर दिया। अम्बेडर पार्क में चहारदीवारी नहीं है। जिस वजह से किसी ने हरकत कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर एसडीएम गोपाल शर्मा,सीओ अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए।
घटना के बाद बसपा से जुड़े गंगा राम मौर्य, मास्टर केहरी सिंह, राम दास कश्यप आदि पहुंच गए और मूर्ति खंडित करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर अफसरों ने उन्हें इस मामले में कार्यवाही करने आश्वासन दिया है। अफसरों का कहना है कि इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। घटना को लेकर बसपा के लोगों और भीमराव आंबेडकर के अनुयाइयों में आक्रोश है।


