सेंट पॉल्स मेथोडिस्ट चर्च में वेकेशन बाइबल स्कूल का आयोजन, 140 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बरेली में सेंट पॉल्स मेथोडिस्ट चर्च ने वेकेशन बाइबल स्कूल का आयोजन किया है, जिसमें 140 बच्चे भाग ले रहे हैं। इसके माध्यम से उन्हें नैतिक मूल्यों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

बरेली। सेंट पॉल्स मेथोडिस्ट चर्च, इज्जतनगर में एक से पांच जून तक वेकेशन बाइबल स्कूल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में तीन से 20 वर्ष आयु वर्ग के करीबन 140 बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं। सभी को बाइबल की शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, ईमानदारी, निष्ठा और आज्ञाकारिता जैसे नैतिक मूल्यों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पादरी रेव. परमेंद्र मैसी एवं सहयोगी पादरी रेव. अनुज मैसी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हो रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


