सीएचसी-पीएचसी पर जल्द होगी फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

Dec 07, 2025 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - सीएचसी-पीएचसी पर जल्द होगी फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनातीसीएचसी-पीएचसी पर जल्द होगी फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनातीसीएचसी-पीएचसी पर

सीएचसी-पीएचसी पर जल्द होगी फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी जल्द दूर होगी। शासन ने खाली पड़े पैरामेडिकल स्टाफ के पदों को जल्द ही भरने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सभी जिलों से रिक्त पदों की सूचना मांगी गई है। यहां संविदा के जरिये फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग इन खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए, शासन ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से सीएचसी और पीएचसी पर रिक्त पदों की तत्काल सूची मांगी है। मुख्य रूप से फार्मासिस्ट के खाली पदों को भरा जाएगा।

इसके अलावा, स्टाफ नर्स, लेबर रूम स्टाफ, और ओटी टेक्निशियन जैसे महत्वपूर्ण पदों की भी विस्तृत जानकारी जिलों से मांगी गई है। नए बने स्वास्थ्य केंद्रों पर पैरामेडिकल स्टाफ की आवश्यकता की अलग से डिटेल भी शासन ने मंगवाई है। संभावना है कि मार्च महीने तक संविदा के आधार पर इन सभी रिक्त पदों, विशेषकर फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्सों की तैनाती पूरी हो जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी दूर होगी, जिससे मरीजों को दवाओं की उपलब्धता और आवश्यक देखभाल समय पर मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;