Bareily News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Bareily News: उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल इज्जतनगर में आयोजित हुए। ट्रायल में सफल खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये प्रतियोगिताएं 26 और 27 सितंबर को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होंगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी बरेली की ओर से भाग लेंगे।

Bareily News: छठवीं उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए ट्रायल शनिवार को रोड नंबर चार स्पोर्ट्स स्टेडियम इज्जतनगर में हुए। ट्रायल के दौरान कोच अजय कश्यप, पंकज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, राजू आदि उपस्थित रहे। जिला एथलेटिक्स संघ बरेली के सचिव गजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया यह प्रतियोगिताएं एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 26 व 27 सितंबर को होनी हैं, जिसमें चयनित सभी खिलाड़ी बरेली की ओर से प्रतिभाग करेंगे。
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
अंडर-23 पुरुष वर्ग ::
400 मीटर दौड़ में शिवम गंगवार एवं विशाल
400 मीटर हर्डल में मोहित शर्मा
800 मीटर दौड़ में रोहित भदौरिया, भूपेंद्र, मोहित सिंह गुर्जर एवं ऋतिक कुमार
1500 मीटर में वासिफ खान एवं आयुष सिंह
5000 मीटर में धीरज कुमार
शॉट पुट में उत्कर्ष राजपूत
अंडर-23 महिला वर्ग
100 मीटर दौड़ में अनुष्का कुमारी
100 मीटर हर्डल में अपूर्व सक्सेना
200 मीटर दौड़ में अनुष्का कुमारी, अपूर्व सक्सेना, पूजा यादव एवं अंजली सिंह
400 मीटर हर्डल में अंजली सिंह, दीपू कश्यप एवं रिदम शर्मा
800 मीटर दौड़ में अमनप्रीत कौर
लम्बी कूद में मनतशा खान
वॉक रेस में खुशी
सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में
110 मीटर हर्डल में कुणाल चौधरी
200 मीटर में प्रदीप कुमार, कृष्ण पाल एवं हर्ष तोमर
400 मीटर में प्रदीप कुमार
800 मीटर में रॉबिन गंगवार
1500 मीटर में सनाधन सिंह
जेवलिंन थ्रो में असित कुमार
शॉट पुट में असित कुमार
लम्बी कूद में सलमान हुसैन

