Uttar Pradesh Schools to Display Toll-Free Number for Student Support परिषदीय विद्यालयों की दीवार लिखवाया जाएगा टोल फ्री नंबर, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsUttar Pradesh Schools to Display Toll-Free Number for Student Support

परिषदीय विद्यालयों की दीवार लिखवाया जाएगा टोल फ्री नंबर

Bareily News - जिले में सभी परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों की दीवार पर टोल फ्री नंबर 18008893277 पेंट कराने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं। यह नंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन व्यवस्था...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 26 Aug 2025 06:20 AM
share Share
Follow Us on
परिषदीय विद्यालयों की दीवार लिखवाया जाएगा टोल फ्री नंबर

जिले में संचालित सभी परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों की दीवार पर टोल फ्री नंबर 18008893277 पेंट कराने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी पत्र में सभी बीएसए को निर्देशित किया गया है कि जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन व्यवस्था को नियमति एवं सुदृढ़ करने के लिए सामान्य जन मानस की प्रतियोगिता के लिए टोल फ्री नंबर का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसे सभी विद्यालयों की दीवार पर एक सप्ताह के अंदर आवश्यक रूप से लिखवाया जाए। बीएसए संजय सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों का पालन करने के कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।