780 किलोभार उठाकर रजत पदक जीतने वाले प्रदीप कुमार का हुआ स्वागत

Mar 12, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में यूपी के प्रदीप कुमार ने 105 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने स्क्वाट में 320 किलो, बेंच प्रेस में 210 किलो और डेडलिफ्ट में 250 किलो उठाकर कुल 780 किलो का प्रदर्शन किया।

780 किलोभार उठाकर रजत पदक जीतने वाले प्रदीप कुमार का हुआ स्वागत

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे बदायूं राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने अपना परचम लहराया है। मंगलवार 10 मार्च को हुए कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता। ‎105 किलोग्राम भार वर्ग के महामुकाबले में प्रदीप कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने स्क्वाट 320 किलो, बेंच प्रेस 210, डेडलिफ्ट 250 किलो, कुल भार 780 किलो भार उठाया। बुधवार को बरेली जंक्शन पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।