Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsUttar Pradesh Olympic Association Appoints New Officials in Bareilly Meeting
25 दिसंबर को सर्वाधिक प्राइज मनी वाली अटल मैराथन को होगा आयोजन

25 दिसंबर को सर्वाधिक प्राइज मनी वाली अटल मैराथन को होगा आयोजन

संक्षेप: Bareily News - बरेली में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की बैठक में डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। डीएम अविनाश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि हनुमान प्रताप सिंह और धर्मेंद्र गुप्ता को अन्य पद...

Mon, 15 Sep 2025 04:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बरेली पहुंचे। डीएम अविनाश सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अंबेडकर नगर में खेलों के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। खेलों के प्रति डीएम का समर्पण, दूरदर्शिता की उन्होंने सराहना की। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हनुमान प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव तथा धर्मेंद्र गुप्ता को सह उपाध्यक्ष मनोनीत किया। डीएम आवास पर हुई बैठक में जिला ओलंपिक संघ की बरेली इकाई का पुनर्गठन हुआ। सर्वसम्मति से आशीष गुप्ता को पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वरिष्ठ खिलाड़ी फसील बेग को महासचिव, भावेश अग्रवाल को संयुक्त महासचिव और डॉ. स्वतंत्र कुमार को पुनः कोषाध्यक्ष बनाया गया। सीएस अंकित अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी और खेलों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया। बैठक के समापन पर सभी ने डीएम अविनाश सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। डीएम ने इस दौरान जिले में खेलों का महाकुंभ आयोजित कराने को कहा। खेल समाज को जोड़ने का बड़ा माध्यम है। उन्होंने सभी से भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मतिथि 25 दिसंबर को सर्वाधिक प्राइज मनी वाली अटल मैराथन जिले में आयोजित करने को कहा। इसमें पुरुषों के 51 किमी व महिलाओं के लिए 21 किमी की मैराथन का आयोजन किया जाए। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा। डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी तालमेल, नेतृत्व आवश्यक होने को कहा। इस दौरान डॉ. स्वतंत्र कुमार, अंकित अग्रवाल, आदित्य मूर्ति, मुकेश गुप्ता, दिनेश गोयल, वीएन मिश्रा, मनीष शर्मा, भावेश अग्रवाल आदि रहे।