
यूनेक्स सनराइज यूपी मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के आज खेले जाएंगे क्वार्टर व सेमीफाइनल
Bareily News - - 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पूर प्रदेश से लगभग 200 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतियोगिता में प्रतिभाग
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में यूनेक्स सनराइज राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक उत्तर प्रदेश मास्टर्स वेटरन रैंकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को स्मार्ट सिटी हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। तीन दिवसीय स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त बरेली शशि भूषण राय एवं विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी अवधेश कुमार सिंह ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर व सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 200 खिलाड़ी प्रदेश भर से भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन एवं खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
कोषाध्यक्ष एवं संचालक बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ 1978 से लगातार राष्ट्रीय व राजकीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराता आ रहा है। प्रतियोगिता के दौरान दीपक धवन, संजीव मित्तल, सुनील शर्मा, डीबी थापा, हिमांक, गौरव भसीन, अरूण नेगी, पवन अग्रवाल आदि रहे। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच शनिवार को सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। आज हुए मुकाबलों के यह रहे परिणाम महिला सिंगल 35 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रूमा ने चारु अग्रवाल को 21-18,11-21, 12-13 से हराया। 45 आयु वर्ग में रुबी मिश्रा ने सीमा यादव को हराया। 40 आयु वर्ग में शबनम ने प्रीति शर्मा को 21-14, 21-15 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग के 35 आयु वर्ग में यशार्थ ओझा ने विशाल को 21-12, 21-14 से, रवि प्रताप ने हेंमत को 21-19, 21-14 से, आसिफ ने संजीव को 21-11, 21-17 से, अखिलेश यादव ने गौरव शर्मा को 21-4, 21-6 से हराया। 40 आयु वर्ग अलोक कुमार मिश्रा ने विकास मलिक को 21-13, 21-15 से, विजय कुमार ने मनीष भट्ट को 21-17, 19-21, 21-14 से, सतेंद्र उपाध्याय ने गौरव कुमार को 24-22, 21-13 से, डीबी थापा ने गिरीश चंद्र आर्या को हराया। 45 आयु वर्ग में अभिन श्याम गुप्ता ने चमन शर्मा को 21-8, 21-8 से, कदीम अली ने अजय कुमार को 23-21, 21-9 से, नितिन मेहरा ने सी जोन को 21-19, 21-13 से, आशुतोष कमल ने दीपक धवन को 21-16, 22-20 से हराया। 50 आयु वर्ग में अर्जुन सिंह ने राजीव यादव को 21-9, 21-12 से, राना राधवेंद्र कुमार सिंह ने हसवीर सिंह को 21-10, 21-12 से, सोमेश जैन ने अनुराग छाबडा को 21-13, 21-14 से हराया। 55 आयु वर्ग में शादाब मिलन ने नीरज कुमार गर्ग को 21-9, 21-17 से, मदन पंत ने पवन कुमार गुप्ता को 21-15, 21-17 से, धर्मेंद्र शर्मा नक सुरेंद्र कुमार को, अनिल अग्रवाल ने अजित शर्मा को 21-18, 21-19 से हराया। 60 आयु वर्ग में आदित्य त्यागी ने भानू प्रताप को 21-4, 21-2 से, दीदार सिंह ने सुनील कुमार को 21-18, 22-20 से, मृदुल बत्रा ने एसके खंडेलवाल को 21-9, 21-9 से हराया। 65 आयु वर्ग में संजय श्रीवास्तव ने चंद्र शेखर सैनी को 21-12, 21-17 से, मदन लाल कौशिक ने राजेश कुमार को 21-10, 21-14 से, गुरुचरन सिंह ने जय पाल सिंह को 21-19, 21-14 से हराया। वहीं महिला सिंगल के 55 आयु वर्ग के फाइनल में अनुराधा सुंदरम ने रेखा सिंगल को 21-15, 21-6 से हरा कर खिताब जीता। मिश्रित वर्ग के 60 आयु वर्ग में हिमांशु गोयल और अनुराधा सुंदरम ने आदित्य त्यागी और रेखा सिंगल को 21-18, 21-18 से हरा कर खिताब जीता।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




