ग्रेच्युटी बढ़ाने के फैसले से बेसिक शिक्षक प्रसन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षकों की ग्रेच्युटी को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है। शिक्षक इस निर्णय से खुश हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता हरीश बाबू शर्मा और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

ग्रेच्युटी बढ़ाने के फैसले से बेसिक शिक्षक प्रसन्न

बरेली। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षकों की ग्रेच्युटी को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षक प्रसन्न हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। बताया कि शिक्षकों के सेवा शर्तों में 62 वर्ष पर सेवा निवृत का नियम है। मगर कोई शिक्षक 60 वर्ष आयु पर सेवा निवृत अपनी मर्जी से होता है अथवा 60 वर्ष आयु तक उनके साथ अनहोनी हो जाती है, तब ग्रेच्युटी अनुमन्य है। जो अब पांच लाख बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने भी सरकार के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए स्वागत किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।