बरेली के 1.90 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत
Bareily News - उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिस्टम पर रोक लगा दी है, जिससे बरेली के 1.90 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब वे एक से 30 तारीख के बिल का भुगतान अगले दस दिनों में कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं में रोष और शिकायतें बढ़ गई थीं।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठे विवाद पर आखिर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने रोक लगा दी है। उन्होंने प्रीपेड नाम की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। इसके चलते बरेली के 1.90 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वे भी बरेली के अन्य उपभोक्ताओं की भांति एक से 30 तारीख के बिल का भुगतान आगामी दस दिनों के अंदर करेंगे। उपभोक्ताओं को एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से बिल भेजा जाएगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए थे। बरेली जनपद में साढ़े आठ लाख उपभोक्ताओं में से 1.70 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए थे।
इससे उपभोक्ताओं में रोष था। आरोप था कि मीटर तेज चल रहे हैं। बिल अधिक आ रहा है। अचानक बिजली गुल हो रही है। पांच से छह घंटे के बाद सप्लाई शुरू हो रही है। हेल्पडेस्क पर सबसे अधिक शिकायतें स्मार्ट मीटर की ही पहुंच रहीं थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


