
एसआईआर के बहाने सीएम की कसौटी पर कसे जाएंगे जनप्रतिनिधि
Bareily News - - गुरुवार को दो घंटे बरेली में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बरेली में रहेंगे। त्रिशूल एयरबेस पर उनका विमान
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बरेली में रहेंगे। सर्किट हाउस में दोपहर 3:25 बजे से जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बरेली मंडल के चारों जिलों में चल रही एसआईआर की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विकास कार्यों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों से बात होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। इससे पहले सर्किट हाउस में वह बरेली मंडल के चारों जिलों के जनप्रतिनिधयों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ करीब एक घंटे बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक के जरिए वह सभी जिलों में एसआईआर कार्य की प्रगति जानेंगे और कहां पर, किस प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं।
इस पर भी बात होगी। इस बात की भी समीक्षा होगी कि किस जिले में एसआईआर का कितना काम हो चुका है। इस बैठक में सम्मिलित रहने के लिए बरेली कमिश्नरी के सभी विधायक, सांसद, मेयर, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा के संयोजक, पूर्व सांसद विधायक और यहां तक कि पिछले चुनावों में जिन्होंने टिकट की दावेदारी पेश की थी, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी मंथन हो सकता है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधिों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ भी बैठक कर सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद शाम 5:10 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। आज आ रहे हैं डिप्टी सीएम बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज सुबह 10:10 बजे लखनऊ से बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह पहले बदायूं जाएंगे। वहां से वापस करीब ढाई बजे वापस बरेली आएंगे। यहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मेयर डॉ. उमेश गौतम के आवास पर जाएंगे। इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे बरेली एयरपोर्ट से अपने राजकीय विमान से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




