मानदेय वृद्धि को लेकर शिक्षामित्रों में हर्ष, मुख्यमंत्री को भेजा आभार पत्र
मानदेय वृद्धि को लेकर सांसद छत्रपाल गंगवार को आभार पत्र देते शिक्षामित्र आखिरी दिन शिक्षामित्र को मानदेय वृद्धि की घोषणा को लेकर रव

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा सत्र के आखिरी दिन शिक्षामित्र को मानदेय वृद्धि की घोषणा को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को सौंपा। इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि शिक्षा किसी भी देश के विकास की नींव है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, सत्यम गंगवार, संजू कटियार, राजीव उपाध्याय, गिरिराज, हरिओम गंगवार, लालाराम तिवारी, मोरकली, राजेश गंगवार, शिशुपाल सिंह, सर्वेश पटेल, अर्जुन सिंह व विवेक कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


