
व्यापार के लिए बिना प्रतिभूति के लोन देता है बैंक: बृजेश तिवारी
Bareily News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बृजेश तिवारी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उद्योग और व्यापार का ढांचा मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने एमएसएमई पर ध्यान देने और बिना प्रतिभूति के ऋण देने का भी जिक्र किया। बैठक में बैंक और व्यापार के आपसी निर्भरता पर चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक की। बतौर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेश तिवारी ने कहा कि बढ़ती अर्थव्यवस्था को गतिमान बनाए रखने के लिए उद्योग और व्यापार के आर्थिक ढांचे की मजबूती अति आवश्यक है। हमें व्यवसाय का दायरा बढ़ाना होगा और एमएसएमई पर अधिक से अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी उद्योग या व्यापार के लिए अब बैंक बिना प्रतिभूति के भी ऋण देने को तैयार हैं। बैठक में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बैंक और व्यापार एक दूसरे के ऊपर निर्भर हैं।

बैंक भी तभी उन्नति कर पाएगा जब उसके पास अच्छी लाभ कमाने वाली इकाइयों ने ऋण लिया हो। परंतु बैंकों को यह भी ख्याल रखना चाहिए कि जब व्यापार प्रतिकूल अवस्था में हो और व्यापारी को बैंक के सहयोग की सबसे ज्यादा आवश्यकता हो तब कागजी कार्यवाही के चक्कर में उलझा कर उसकी दिक्कत नहीं बढ़ानी चाहिए। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले परोक्ष खर्च व्यापारी की प्रारंभिक स्थिति को डगमगा देते हैं। उन्होंने जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के शोषण पर भी चिंता व्यक्त की। बैठक में संजीव चान्दना, राकेश अग्रवाल साबुन वाले, राजीव अग्रवाल, गिरधर देवनानी, श्याम मिठवानी, ईशान सक्सेना,पुनीत खंडेलवाल, शिरीष गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, संजीव अग्रवाल मिंटू आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




