Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsUttar Pradesh Bench Press Championship Over 200 Athletes Compete in Bareilly
74 किलो वर्ग में बरेली के सैफ अहमद खान ने बढ़ाया जिले का मान

74 किलो वर्ग में बरेली के सैफ अहमद खान ने बढ़ाया जिले का मान

संक्षेप:

Bareily News - - एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

Jan 25, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चैंपियनशिप में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय और उपाध्यक्ष मृदुला अग्रवाल प्रेक्षक रूप में रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण आगरा के रहने वाले जूनियर वर्ल्ड चैंपियन हरदीप सिंह रहे। प्रतियोगिता में 35 ऑफिशिएलों नरेश बहादुर श्रीवास्तव, आशु शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अमित सैनी, मनन कपूर, अरुण राज, विनोद कुमार, धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सहित प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने किया। प्रतियोगिता का संचालन सनी शर्मा ने किया। बरेली पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव प्रणय गंगवार ने बताया कि सीनियर वर्ग में शामली के विशाल चौधरी ने 93 किलो भार वर्ग में 157.5 किलो का वजन उठाया। वहीं, 83 किलो वर्ग में शामली के शुभम मलिक (137.5 किलो) और 74 किलो वर्ग में बरेली के सैफ अहमद खान (117.5 किलो) ने अपने-अपने जिलों का मान बढ़ाया। सीनियर 59 किलो वर्ग में आगरा के बीरू (95 किलो) और 66 किलो वर्ग में प्रयागराज के सनी ओझा (95 किलो) विजेता रहे। जूनियर वर्ग 74 किलो वर्ग में शाहजहांपुर के सलमान अहमद (102.5 किलो) और 83 किग्रा वर्ग में वाराणसी के शशांक मिश्रा (127.5 किलो) प्रथम स्थान पर रहे।