
उप्र बार काउंसिल चुनाव को 16 और 17 को होगा मतदान
Bareily News - उप्र बार काउन्सिल चुनाव में 16-17 जनवरी को होगा मतदान बरेली, विधि संवाददाता। उप्र
बरेली। उप्र बार काउंसिल के पांच वर्षीय कार्यकाल के लिये बरेली में 16 और 17 जनवरी को मतदान होगा। इस चुनाव में पूरे प्रदेश से 333 प्रत्याशी मैदान हैं। प्रत्येक मतदाता वरीयता क्रम में 25 प्रत्याशियों को अपना मत दे सकता है। निर्वाचित 25 सदस्य उप्र बार काउन्सिल के चेयरमैन को चुनते हैं। बरेली कालेज बरेली के विधि संकाय के अध्यक्ष रहे रमेश कुमार मेहरोत्रा उर्फ रम्मी बाबू उप्र बार काउन्सिल में वर्ष 1978 से 2008 तक लगातार सदस्य पद पर निर्वाचित हुए थे। रम्मी बाबू वर्ष 1993 से 1994 तक उप्र बार काउंसिल के चेयरमैन भी निर्वाचित हुए थे। रम्मी बाबू के निधन के बाद उनके पुत्र शिरीष मेहरोत्रा वर्ष 2012 से लगातार सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं।
शिरीष मेहरोत्रा वर्ष 2021 और 2022 में उप्र बार काउंसिल के चेयरमैन भी निर्वाचित हुए हैं। उप्र बार काउन्सिल के चुनाव में इस बार शिरीष मेहरोत्रा समेत 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। बरेली से शिरीष मेहरोत्रा के आलावा कोई अन्य स्थानीय प्रत्याशी नहीं है। बीते चुनाव में बरेली मंडल में शिरीष मेहरोत्रा प्रथम वरीयता में टॉप पर रहे थे। इस चुनाव में बरेली में प्रशांत सिंह अटल, पीके सिंह, देवेंद्र शुक्ला, सुभाष माथुर समेत तमाम प्रत्याशी बरेली कचहरी पर अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में वोट मांगने लगातार आ रहे हैं। वही बरेली के स्थानीय प्रत्याशी शिरीष मेहरोत्रा ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को अधिवक्ताओ के चैंबरो पर पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। 16 और 17 जनवरी को बरेली में होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




