बल्लिया-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण को 43 लाख रुपये जारी
Bareily News - उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड को जोड़ने वाले बल्लिया शीशगढ़ बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग के लिए 43.76 लाख रुपये की अवशेष राशि जारी की है। भिटौरा-बहेड़ी मार्ग के लिए भी 50.07 लाख रुपये जारी हुए हैं। इन धनराशियों का उपयोग 31 मार्च 2026 तक करना होगा, जिससे सड़क निर्माण में तेजी आएगी।

यूपी को उत्तराखंड से जोड़ने वाले बल्लिया शीशगढ़ बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग के लिए अवशेष राशि 43.76 लाख रुपये जारी हो गई है। इसके साथ ही भिटौरा-बहेड़ी मार्ग के लिए भी 50.07 लाख रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि का प्रयोग 31 मार्च 2026 तक करने का निर्देश दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये राज्य सड़क निधि से धनराशि जारी की गई है। बल्लिया शीशगढ़ बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग का 212.52 लाख रुपये से निर्माण होना है। इसके लिए 168.76 लाख रुपये जारी हो चुके थे। शेष बची 43.76 लाख रुपये की धनराशि अब जारी हो गई है। उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने वाला मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा है।
इसकी चौड़ाई सात मीटर तक की जानी है। इस सड़क की कुल लंबाई 63 किलोमीटर है। इसका प्रारंभिक भाग 26.2 किलोमीटर बरेली जिले में है। इस सड़क के चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग उठ रही थी। बजट जारी होने से निर्माण में गति आएगी। मण्डनपुर जवाहरपुर वारिस पट्टी होते हुए उधम सिंह नगर सीमा तक मार्ग के किलोमीटर एक से 16 की मरम्मत के साथ-साथ नवीनीकरण का कार्य 478.06 लाख रुपये से होना है। इसके लिए अवशेष राशि के रूप में 55 लाख रुपए जारी किए गए हैं।भिटौरा-बहेड़ी मार्ग का 455.75 लाख रुपये से निर्माण हो रहा है। इसके लिए अब तक 403.68 लाख रुपये जारी हो चुके थे। अब 50.07 लाख रुपये और जारी किए गए हैं। कचौली संपर्क मार्ग को मिले 23 लाख भिटौरा-शेरगढ़ बहेड़ी मार्ग का 303.85 लाख रुपये से निर्माण होना है। उसके लिए पूर्व में ही 152.69 लाख रुपये जारी हो चुके थे। शेष बचे 151.16 लाख रुपये में से 51.16 लाख रुपये और जारी हो गए हैं। बरेली बीसलपुर मार्ग किलोमीटर 4 से कचौली संपर्क मार्ग की मरम्मत और सुधार कार्य के लिए भी 23 लाख रुपये जारी हुए हैं। फरीदपुर ब्रांच कैनाल मार्ग के लिए भी 22.62 लाख की शेष धनराशि जारी की गई है। इस रोड का 61.60 लाख रुपये से निर्माण होना है। 38.98 लाख रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। बरेली-बदायूं रोड पर दूरदर्शन के बराबर से कांधरपुर संपर्क का मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 2.25 लाख रुपये जारी हुए है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


