Bareily News: पुलिस के साथ पहुंचे नोडल अफसर, बंद कराया अर्बन अस्पताल
Bareily News: स्वालेनगर के अर्बन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताओं के चलते सील कर दिया है। बुधवार को अस्पताल जांच के बाद पूरी तरह से बंद किया गया। अस्पताल में पंजीकरण की खामियां और अवैध पैथलाजी की शिकायतें मिली थीं। संचालक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।

Bareily News: स्वालेनगर स्थित अर्बन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है और यहां चिकित्सकीय कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी और किला थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। अस्पताल खाली कराने के बाद मेन गेट पर सील लगा दी गई है। साथ ही प्रबंधक को चेतावनी दी है कि वहां चिकित्सकीय कार्य करने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अर्बन अस्पताल के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने समिति गठित कर जांच कराई थी। जांच में अस्पताल में कई खामियां मिली थीं। सूचीबद्ध डॉक्टरों में गड़बड़ी से लेकर अवैध पैथलाजी तक पकड़ी गई थी।
जांच पूरी होने के बाद नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी ने अर्बन अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी किला थाने की पुलिस टीम के साथ अर्बन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल को चेक करने के बाद टीम ने गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने बताया कि सीएमओ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। संचालक को नोटिस पहले ही जारी हो चुका है।

