Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsUrban Development Minister AK Sharma Launches 130 Projects Worth 49 32 Crores in Bareilly

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बरेली वासियों को 49.32 करोड़ की 130 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

Bareily News - नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बरेली वासियों को 49.32 करोड़ की 130 विकास परियोजनाओं

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 11 Oct 2025 05:49 PM
share Share
Follow Us on
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बरेली वासियों को 49.32 करोड़ की 130 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को जीआईसी स्थित स्मार्ट सिटी के ऑडोटोरियम से 49.32 करोड़ की 130 योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बरेली में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। साल के अंत तक यहां सब कुछ चमकता दिखेगा। मंत्री शुक्रवार की रात सर्किट हाउस पहुंचे थे। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। नगर विकास मंत्री सुबह करीब 11:30 बजे के बाद ऑडोटोरियम में ही आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कहा कि बरेली में प्लानिंग के साथ काम हो रहा है। विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों का योगदान है।

एक बजे के करीब आधुनिक राइफल क्लब का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने मंच से कहा कि मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य और मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने कड़ी मेहनत कर विकास के कार्यों की रफ्तार बढ़ाई है। नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि 35.79 करोड़ के 53 कार्य शिलान्यास और 3.41 करोड़ के 16 कार्य लोकार्पण के हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।