सामान्य अध्ययन के सवालों में फंसे अभ्यर्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - संघ लोक सेवा आयोग ने रविवार को 23 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 9161 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सीसैट के पेपर शामिल थे। अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को कठिन बताया और परीक्षा के बाद अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई। मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 को होगी।

सामान्य अध्ययन के सवालों में फंसे अभ्यर्थी

संघ लोक सेवा आयोग ने रविवार को जिले के 23 केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में कुल 9161 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 6053 और दूसरी पाली में 6003 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने सामान्य अध्ययन के पेपर को अपेक्षाकृत कठिन बताया। रविवार को दो पाली में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई। दोनों ही पालियों में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की गई। आला अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

पहला पेपर सामान्य अध्ययन और दूसरा सीसैट का हुआ। दोनों की ही अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। सवाल काफी घुमावदार थे। सामान्य अध्ययन के पेपर में प्रश्नों का पैटर्न चेंज किया गया था। पेपर फेक्चुअल था। कई चीजों का मिश्रण देखने को मिला। दोपहर के समय अभ्यर्थी भीषण गर्मी से भी परेशान रहे। पहली पाली में 3108 और दूसरी में 3158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली बार परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई, जिस पर उम्मीदवार 31 मई 2026 शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।