प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को होगी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में 14 जून को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता पुरुष व महिला राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। एडीएम डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को होगी

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता पुरुष व महिला राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन 14 जून को बरेली जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरह से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा संचालन से जुड़े मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। एडीएम ने कहा कि परीक्षा के दिन किसी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समस्या या कर्फ्यू की स्थिति पैदा होती है तो अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास के रूप में मान्यता दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।