23 केंद्रों पर हुई सहायक आचार्य की परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक रहे अनुपस्थित
बरेली में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार को अलीगढ़ में हुआ। 23 परीक्षा केंद्रों पर 9,081 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4,505 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे गए, जिनमें सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय शामिल थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य-राजकीय महाविद्यालय प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को अलीगढ़ विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक में परीक्षा हुई। सहायक आचार्य भर्ती के तहत कुल 28 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि लंबे समय बाद परीक्षा होने के कारण बहुत कम अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहें।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए बनाए गए 23 कुल 9,081 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,505 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,576 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों के बाहर परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में समसामयिक व संबंधित विषयों से कई चर्चित मामलों में प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र में कुल 120 सवाल में 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 90 संबंधित विषय के रहे। परीक्षा का प्रश्न पत्र सामान्य रहा। कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को सामान्य से सरल बताया तो कुछ ने कठिन। परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब और कहां हुआ। इसमें कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन है। भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत करता है। भगत सिंह किस संस्था के संस्थापक सचिव थे। शिक्षण की चक्रीय योजना का निर्माण किसने किया। विश्व के किस क्षेत्र में सर्वाधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं। दाराशिकोह ने बावन उपनिषदों का फारसी भाषा में अनुवाद किस शीर्षक से किया। 1966 में कोठारी कमीशन द्वारा भारत सरकार को सौंपी रिपोर्ट का नाम क्या था आदि प्रश्न पूछे गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


