समझौता के अगले दिन थाने पहुंची महिला
Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा की महिला जनसुनवाई में क्षेत्र की महिला ने पति की शिकायत की थी। जनसुनवाई में दोनों को

मीरगंज, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा की जनसुनवाई में क्षेत्र की महिला ने पति की शिकायत की थी। दोनों में समझौता कराकर घर भेज दिया था। महिला बुधवार को तहरीर लेकर थाने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि समझौता के बाद वह घर पहुंची। रात में उसका पति कई लोगों को लेकर झगड़ा करने पहुंचा। पति और उसके साथ आए लोगों ने घंटों हंगामा किया। महिला ने थाने में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि उसने 8 मार्च को बच्चे को जन्म दिया। ससुराल वालों ने उसको बच्चा नहीं दिखाया। पूछने पर कह दिया कि बच्चा मरा पैदा हुआ था। महिला ने अश्लील हरकतों की शिकायत करने पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को घर भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।