टीजीटी : सोशल साइंस में पूछे गए राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े तथ्यात्मक प्रश्न
Bareily News - -उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की बुधवार को लिखित परीक्षा 20 केंद्रों पर दोनों पाली में शांतिपूर्ण हुई।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की बुधवार को लिखित परीक्षा 20 केंद्रों पर दोनों पाली में शांतिपूर्ण हुई। पहली पाली में दो सॉल्वर पकड़े गए। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों को कानों की बालियां और पैरों की पायल, पुरुष अभ्यर्थियों को जूते मोजे और स्मार्ट वाच उतरवाकर प्रवेश दिया गया। गुरुवार को भी दो पाली में परीक्षा होनी है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली दोपहर 2.30 से 4.40 में हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई।
परीक्षा में क्या हुआ
केंद्रों के बाहर परीक्षा देकर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को मॉडरेट बताया, जबकि कुछ ने कहा कि कुछ सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे। सोशल साइंस का पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पढ़ने में तो ठीक थे, लेकिन उनमें रोटेशन और घुमाव अधिक था, जिससे समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया। छात्रों के अनुसार, कुछ सवाल कठिन थे जबकि कुछ आसान, जिससे पेपर का समग्र स्तर मॉडरेट रहा। बिजनौर व संभल से आए विद्यार्थियों ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन उनका पेपर अच्छा रहा। अब सभी की निगाहें परीक्षा के नतीजों पर टिकी हैं।
अनुपस्थिति की समस्या
चार साल बाद हुई परीक्षा में आधे से अधिक रहे अनुपस्थित
चार साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुई उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी परीक्षा में उपस्थिति कम रही है। दोनों पाली में कुल पंजीकृत 17818 में से 8731 उपस्थित जबकि आधे से अधिक 9087 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों की दूरी और तैयारी के अभाव को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। 19 केंद्रों पर हुई टीजीटी प्रथम पाली परीक्षा में पंजीकृत 8771 में 4754 उपस्थित व 4017 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली की 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 9047 में से 3977 उपस्थित व 5070 अनुपस्थति रहे।
निरीक्षण का आयोजन
ऑब्जर्वर के साथ डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
फोटो : बीएलवाई 68
बरेली। टीजीटी परीक्षा के नकलविहीन, शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रथम पाली की परीक्षा आरंभ होने के दौरान तिलक इंटर कॉलेज, इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का शासन द्वारा नामित परीक्षा के ऑब्जर्वर डॉ. राकेश सिंह के साथ डीएम अविनाश सिंह, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


