सफाई कर्मियों ने एडीओ को दिया ज्ञापन
May 07, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - फतेहगंज पश्चिमी, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ फतेहगंज पश्चिमी के ब्लाक अध्यक्ष राजपाल वर्मा के साथ कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत

फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजपाल वर्मा के साथ कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कर्मचारियों को लंबे समय से सफाई किट नहीं मिली है। साक्षर सफाई कर्मियों को मानव संपदा पोर्टल पर अर्जित, आकस्मिक अवकाश ऑनलाइन करने में दिक्कितों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों को ऑफलाइन अवकाश स्वीकृत करने की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों ने वासु कुमार, शिवसागर बृजेश कुमार, रामश्री आदि शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


