Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsUP Power Corporation Launches One-Time Settlement Plan for Electricity Bill Defaulters
ओटीएस योजना का डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

ओटीएस योजना का डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

संक्षेप:

Bareily News - - एक दिसंबर से शुरू हो रही ओटीएस में अधिभार पहले चरण में होगा पूरा माफ

Nov 13, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली निगम के बकायेदारों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने नेवर पेड, लांग टाइन नो पेड समेत अन्य बकाएदारों के लिए तीन चरणों में एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना लागू की है। इस बार विद्युत बिल बकायेदारों का अधिभार (सरचार्ज) पूरा माफ किया जाएगा। इसका लाभ जिले के लगभग डेढ़ लाख बिजली निगम के बकायेदार उपभोक्ताओं को मिलेगा। मंगलवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिभार माफ करने की घोषणा की थी। इसमें घरेलू (दो किलोवाट तक), वाणिज्यिक (एक किलोवाट तक) और कभी भुगतान ना करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.45 करोड़ बताई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बरेली में अधिकारियों के मुताबिक करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना 2025 का लाभ मिलेगा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि इसका लाभ 31 मार्च 2025 से पहले के उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं अधिकारियों के मुताबिक योजना का पंजीयन तीन चरण में किया जाएगा। इसमें पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर, दूसरा एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 और तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। पंजीकरण के समय दो हजार रुपये देने होंगे उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए www.uppcl.org पर पंजीयन करना होगा। पंजीयन के समय दो हजार रुपये देने होंगे। शेष बकाया के तीन विकल्प दिए जाएंगे। इसमें पहला विकल्प एक साथ रकम जमा करने का है। इसके अलावा मासिक किश्तों का विकल्प मिलेगा। वर्जन :: बिजली बिल राहत योजना 2025 एक दिसंबर से शुरू होगी। तीन चरणों में होने वाली योजना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता वितरण