9-10 मई को 18325 अभ्यर्थी देंगे पीजीटी परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

यूपी पीजीटी परीक्षा 9 और 10 मई को 14 केंद्रों पर आयोजित होगी। कुल 18325 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पाली में होगी: पहली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी 2:30 से 4:30 बजे तक। बरेली में पहले दिन 10205 और दूसरे दिन 8120 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

9-10 मई को 18325 अभ्यर्थी देंगे पीजीटी परीक्षा

यूपी पीजीटी परीक्षा का 9 और 10 मई को जिले के 14 केंद्रों पर आयोजन होगा। दो दिनों में 18325 अभ्यथी पंजीकृत हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज 9 और 10 मई को प्रवक्ता परीक्षा का आयोजन करेगा। जिले में परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज ब्लॉक बी, बरेली कॉलेज ब्लॉक ए, एसवी इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, एमबी, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दिनों में परीक्षा दो पाली में होगी।

पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बरेली में पहले दिन 10205 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें पहली पाली में 4194 और दूसरी में 6011 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। दूसरे दिन 8120 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस दिन पहली पाली में 4413 और दूसरी में 3707 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए तैयारियां तेजी पर चल रही हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।