एनएमएमएस परीक्षा बरेली के 277 छात्रों ने की उत्तीर्ण

Mar 03, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2026 का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी)

एनएमएमएस परीक्षा बरेली के 277 छात्रों ने की उत्तीर्ण

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर 14,925 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें बरेली के 277 चयनित छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह या 12,000 रुपये वार्षिक दिया जाएगा। परीक्षा में रिंकी ने 150 अंकों के साथ जिले में पहली रैंक प्राप्त की है। राम भरोसे लाल इंटर कॉलेज देवचरा के 11 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसमें छात्र सक्षम ने 138 अंकों के साथ जिले में छठवीं रैंक व चांदनी ने 132 अंकों के साथ नौवीं रैंक प्राप्त की है।

इसके अलावा तन्वी, लक्ष्मी, मोहित, हुमैरा अंसारी, रिया सिंह, अनुष्का, डिम्पल, संध्या, लकी का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. लाखन सिंह ने बधाई दी। वहीं जीआरएम के कुशाग्र ने भी 138 अंकों के साथ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडेय आदि ने सफल छात्रों को बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।