बरेली के 456 माध्यमिक स्कूलों में शुरू हुईं प्री-बोर्ड परीक्षाएं
Bareily News - बरेली में यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। पहले यह परीक्षाएं 7 जनवरी को होनी थीं, लेकिन ठंड के कारण समय सारणी में बदलाव किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक हुई। परीक्षाएं नकल विहीन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही हैं।
बरेली। यूपी बोर्ड की फरवरी माह में प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं से सोमवार से जिलेभर में हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। पूर्व में यह परीक्षाएं सात जनवरी से शुरू होने वाली थीं। लेकिन शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते घोषित अवकाश के बाद टाइमटेबल में परिवर्तन करना पड़ा। सोमवार को प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजकर 15 मिनट बजे तक चलेगी। डीआईओएस डॉ अजीत कुमार ने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन, अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा रही हैं।
हाइस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 19 जनवरी तक जबकि इंटरमीडिएट की 21 जनवरी तक चलेंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की मुख्य परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा है। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर में कुल 451 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 67 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 78 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 311 निजी माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल व इंटर में कुल 92135 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें इंटर के 42158 में 23654 बालक व 18503 बालिकाएं, एक ट्रांसजेंडर हैं। परीक्षार्थी और हाईस्कूल के 49977 में 27528 बालक, 22449 बालिकाएं बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कुल 130 जिले में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




