यूपी बोर्ड : एक परीक्षक जांचेंगे अधिकतम 700 कॉपी

Mar 07, 2026 01:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं और मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षकों को 700 से 800 कॉपियां जांचने को मिलेंगी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा।

यूपी बोर्ड : एक परीक्षक जांचेंगे अधिकतम 700 कॉपी

‎बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का औपचारिक रूप से समापन 12 मार्च को होगा लेकिन महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। इसी के साथ बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। एक परीक्षक को अधिकतम 700 कॉपियां ही जांचने के लिए मिलेंगी। कला विषय के परीक्षक 800 कॉपियां जांच सकेंगे। एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपियां जांचने को दी जाएंगी। हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने पर 14 और इंटर के लिए 15 रुपये मिलेंगे। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।