छह अप्रैल तक अंतिम मौका, अंक अपलोड न करने पर छात्र होंगे अनुत्तीर्ण

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों को निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 25 मार्च 2026 तक अपलोड करने थे, लेकिन 83 विद्यालय ऐसा नहीं कर पाए। परिषद ने अंतिम अवसर देते हुए 6 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट को पुनः सक्रिय किया है।

छह अप्रैल तक अंतिम मौका, अंक अपलोड न करने पर छात्र होंगे अनुत्तीर्ण

‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा से जुड़े विद्यालयों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बताया की हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन एवं इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक 25 मार्च 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, बरेली क्षेत्र के चार जनपदों के 83 विद्यालय निर्धारित समय में अंक अपलोड या फाइनल सबमिट नहीं कर सके। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परिषद ने ऐसे विद्यालयों को अंतिम अवसर देते हुए छह अप्रैल 2026 तक वेबसाइट को पुनः सक्रिय कर दिया है।

निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न होने पर संबंधित छात्र अनुत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।