
पशुधन मंत्री ने तिरंगा एकता पदयात्रा निकाली
Bareily News - रामनगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अगुवाई में सात किमी लंबी तिरंगा एकता पदयात्रा आयोजित की गई। यात्रा गौरीशंकर गुलड़िया से शुरू होकर रामनगर में समाप्त हुई। मंत्री ने कहा कि पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं।
रामनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में सात किमी तिरंगा एकता पदयात्रा गौरीशंकर गुलड़िया से शुरू होकर रामनगर में समाप्त हुई। यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। शनिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने पैतृक गांव गौरीशंकर गुलड़िया में महाविद्यालय से तिरंगा एकता पदयात्रा की शुरुआत की, इसमें बैंडबाजे की धुन पर कार्यकर्ता नाचते और नारे लगाते हुए चल रहे थे। रामनगर में प्रधान अजय पाल सिंह के आवास के पास पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। समापन पर मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और संकल्प के प्रतीक हैं।
स्वतंत्रता संग्राम में उनका अद्वितीय योगदान रहा। उन्होंने अनेक रियासतों को भारत में विलय कराने में निर्णायक भूमिका निभाई, इसलिए ही उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई। इस दौरान मझगवां ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, मित्र पाल सिंह, वेद प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, पुष्पेंद्र वर्मा, अजयपाल सिंह यादव, मुनीश वर्मा, राजवीर सिंह, मनोज शर्मा, यशपाल लोधी, जगदीश सिंह, अनमोल गुप्ता, ऊषा सतीजा आदि मौजूद रहे। फोटो 01, 02- रामनगर ब्लाक में गुलड़िया से रामनगर तक कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा यूनिटी मार्च निकाला

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




