ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकुतुबखाना ओवरब्रिज के विरोध में केंद्रीय मंत्री का घेराव

कुतुबखाना ओवरब्रिज के विरोध में केंद्रीय मंत्री का घेराव

कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण पर रार तेज हो गई है। व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध की चिंगारी सुलग गई है। रविवार को तमाम व्यापारियों ने भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का...

कुतुबखाना ओवरब्रिज के विरोध में केंद्रीय मंत्री का घेराव
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 01 Oct 2018 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण पर रार तेज हो गई है। व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध की चिंगारी सुलग गई है। रविवार को तमाम व्यापारियों ने भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का घेराव किया है। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम पुल के निर्माण पर अड़ा रहा तो मजबूरन हमको धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

व्यापारी व समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी ने बताया कि कुतुबखाना रोड पर ओवरब्रिज की जरूरत नहीं है। शहर का प्रमुख बाजार कुतुबखाना है। कुतुबखाना बाजार अतीत काल से बरेली शहर की धरोहर माना जाता है। शहर का प्रमुख बाजार है जिसमें हजारों की तादाद में व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं।

यहां हर धर्म के लोगों की दुकानें हैं और इन रोड से सभी धर्म के लोगों के धार्मिक जुलूस निकलते हैं। दुकानदार अतुल सक्सेना, सुशील, आदिल, फिरोज अहमद, सुरेंद्र कुमार, एनके चंद्रा आदि का कहना है कि कुतुबखाना पर ओवर्र्रिरज का निर्माण प्रस्तावित हुआ है, जो गलत है। इसका व्यापारी विरेाध करते हैं। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बाजार में ओवरब्रिज बनाए जाने का कोई औचित्य नहीं है।

ब्रिज बनता है तो व्यापारियों के साथ साथ, बच्चे और धार्मिंक आस्था से जुडे़ लोगों को परेशानी होगी। नगर निगम ने अपना प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो तमाम व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने अपनी मांगों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया है। केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों की समस्या का आश्वासन दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें